तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी थे साथ

मनोरंजन

जान्हवी कपूर शुक्रवार को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जान्हवी गोल्डन साड़ी में नजर आईं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड शिखर भी पारंपरिक परिधान धोती में थे।

इन दोनों के साथ टॉलीवुड एक्ट्रेस माहेश्वरी भी थीं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की। जान्हवी ने कहा कि उन्हें अब लग रहा कि नए साल की शुरुआत हो चुकी है।

जान्हवी ने मंदिर जाकर नए साल की मंगलकामना की है। जान्हवी की मां श्रीदेवी का संबंध तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश दोनों से है। इसी वजह से जान्हवी भी साउथ के रीति-रिवाजों और वहां के मंदिरों के साथ जुड़ी हुई हैं। जान्हवी को कई बार साउथ के प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा करते देखा गया है।