कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने जुर्म कबूला.. 4 साल तक असिस्टेंट का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया…

मनोरंजन

सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में गिरफ्तार हुए तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने अब अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानी पर यह आरोप 21 साल की एक फीमेल कोरियोग्राफर ने लगाया था जो बीते कई सालों से उनकी असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी। इसके बाद साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को जानी को गोवा से गिरफ्तार किया। कोर्ट में मामले की रिपोर्ट पेश करते हुए पुलिस ने कहा कि पीड़िता पहली बार साल 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान जानी मास्टर से मिली थी। इसके बाद जानी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से ही पीड़िता को असिस्टेंट कोरियोग्राफर की नौकरी ऑफर की थी, जिसे पीड़िता ने एक्सेप्ट कर लिया। सेक्शुअल हैरेसमेंट के वक्त 16 साल की थी पीड़िता 2020 में, जानी ने मुंबई के एक होटल में अपनी असिस्टेंट का यौन शोषण किया। उस वक्त पीड़िता 16 वर्ष की थी। पुलिस ने रिमांड रिपोर्ट में कहा कि जानी ने चार साल में कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया। जानी ने पीड़िता को उसका करियर खत्म करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करके पीड़िता को फिल्मों में मिलने वाले मौके भी रुकवा दिए। पत्नी ने भी मारपीट की, शादी का दबाव बनाया पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि जानी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के घर जाकर उससे मारपीट की। साथ ही धर्म बदलकर शादी करने का दबाव भी बनाया।