जापान में 1 लाख बुजुर्गों की उम्र 100 से ज्यादा, सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी वाला देश बना

जापान में करीब 1 लाख लोगों ने 100 साल से ज्यादा की उम्र पूरी कर ली है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ताकामारो फुकोका ने शुक्रवार को बताया कि 87,784 महिलाओं और 11,979 पुरुषों की उम्र 100 साल से ज्यादा है। महिला और पुरुष को मिलाकर कुल 99,763 बुजुर्ग 100 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं, जिसमें 88% महिलाएं हैं। यह देश की कुल आबादी 12.4 करोड़ का 0.81% है। जापान ने लगातार 55वें साल यह रिकॉर्ड बनाया है। जापान में 15 सितंबर को बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। इस दिन जापानी पीएम 100 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बधाई पत्र और चांदी का गिलास देते है। इस बार 52,310 बुजुर्गों को यह सम्मान दिया जाएगा। देश की सबसे बुजुर्ग महिला 114 साल की शिगेको कागावा हैं और सबसे बुजुर्ग पुरुष 111 साल के कियोताका मिज़ुनो हैं।
जापान में जीवन दर 95.1 है यानी यहां लोगों की औसत उम्र 95 साल है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू 2024 के डेटा के मुताबिक विश्व के ऐसे देश जहां लोगों की औसत उम्र सबसे ज्यादा है, उनमें जापान चौथे नंबर पर है। इनमें महिलाएं पुरूषों से ज्यादा जिंदा रहती है। वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू के 2025 के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे स्वस्थ्य देशों में जापान दूसरे नंबर पर है। इस रिपोर्ट को जीवन की दर, मोटापा, डायबिटीज, खुशी और सेहत पर होने वाले खर्च के आधार पर तैयार किया गया है।