ये है जापान के सबसे मशहूर अंडे, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र

सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के एक खास अंडे की खूब चर्चा हो रही है. लोग इसे “उम्र बढ़ाने वाला अंडा” कह रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इस एक अंडे को खाने से इंसान की उम्र सात साल तक बढ़ सकती है. हालांकि वैज्ञानिक रूप से यह दावा पूरी तरह साबित नहीं है, लेकिन इसका स्वाद और अनोखापन इसे दुनिया भर में चर्चित बना रहा है.

यह खास अंडा जापान के ओवाकुदानी (Owakudani) इलाके में मिलता है. यह जगह सल्फर के खदानों और हॉट स्प्रिंग्स के लिए मशहूर है. यहां भाप से अंडे उबाले जाते हैं. भाप में मौजूद सल्फर और अन्य खनिज अंडे को काला रंग दे देते हैं. यही वजह है कि इन्हें “ब्लैक एग्स” भी कहा जाता है.

इन अंडों को खोलते ही तेज सड़ांध जैसी बदबू आने लगती है. सल्फर की वजह से यह गंध बहुत तीखी होती है. कई पर्यटक पहले तो नाक बंद करके भागने लगते हैं, लेकिन जो लोग हिम्मत करके खाते हैं, वे कहते हैं कि स्वाद काफी अनोखा और लजीज होता है. स्थानीय लोगों और कुछ टूर गाइड्स के अनुसार, यहां का पानी और भाप खनिजों से भरपूर होती है. अंडे को इस भाप में उबालने से उसमें खनिजों की मात्रा बढ़ जाती है. मान्यता है कि इसे नियमित खाने से उम्र बढ़ने में मदद मिलती है. हालांकि वैज्ञानिक इसे पूरी तरह सच नहीं मानते, लेकिन एंटी-एजिंग गुणों की वजह से यह काफी लोकप्रिय है.

हर साल हजारों पर्यटक खासतौर पर इस अंडे को खाने के लिए ओवाकुदानी पहुंचते हैं. यहां कई कैफे और स्टॉल्स हैं जहां ये अंडे बेचे जाते हैं. एक अंडे की कीमत लगभग 500-600 जापानी येन (भारतीय रुपये में करीब 300-400 रुपये) है. इन्हें तैयार करने का भी एक खास तरीका है. सबसे पहले नॉर्मल अंडों को सल्फर युक्त गर्म पानी में उबाला जाता है. लगभग एक घंटे तक उबालने के बाद अंडे काले हो जाते हैं. फिर उन्हें और पकाया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में खनिज अंडे के अंदर तक पहुंच जाते हैं.