काली बिंदी, सिंपल सा सूट…मैच देखने पहुंचीं कथावाचक जया किशोरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्टेडियम में मौजूद कई खास हस्तियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच देखने कई हस्तियां पहुंची थीं, उन्हीं में से एक थीं कथावाचक जया किशोरी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वो अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उनके लुक की भी खूब चर्चा भी होने लगी.
जया किशोरी ने मैच के दौरान भी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ऑफ-व्हाइट या क्रीम रंग का खूबसूरत एथनिक कुर्ता पहना था जिसकी राउंड नेकलाइन के आसपास हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी. उसके साथ में उन्होंने मैचिंग ऑफ-व्हाइट दुपट्टा कैरी किया था जिस पर पिंक और ग्रीन टोन की फ्लोरल कढ़ाई और किनारों पर हल्की गोल्डन बॉर्डर दिखाई दे रही थी. उनका यह आउटफिट सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण लग रहा था. जूलरी की बात करें तो उन्होंने छोटे एथनिक झुमके पहने हुए थे. माथे पर छोटी सी बिंदी और खुले स्ट्रेट बाल उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे थे. मेकअप भी बेहद हल्का और नेचुरल था, जिससे उनका चेहरा और मुस्कान साफ तौर पर उभरकर सामने आ रही थी.
स्टेडियम में मौजूद भीड़ और रंगीन माहौल के बीच जया किशोरी का यह सादा लेकिन क्लासी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके सादगी भरे स्टाइल की तारीफ करते नजर आए और यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं.
