बिहार: पटना के पुनपुन में JDU के युवा नेता सौरभ की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय

बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन में बीती रात जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता 33 वर्षीय सौरभ कुमार का मार दिया गया। JDU मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी है और सौरभ पार्टी के काफी हरफनमौला नेता थे। उन्हें सिर में 2 गोलियां मारी गईं। वहीं उनके दोस्त मुनमुन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात परसा बाजार गांव मे अंजाम दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उनके दोस्त मुनमुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आचार संहिता के बीच वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हे। केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वहीं वारदात से आक्रोशित लोगों ने आज सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए पटना-गया हाईवे ब्लॉक कर दिया। सौरभ कुमार की हत्या की जानकारी मिलते ही पाटलिपुत्र सीट से पार्टी प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती आज अलसुबह सौरभ कुमार के घर पहुंचे। उन्होंने सौरभ की हत्या होने से गम में डूबे परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

वहीं आचार संहिता के बीच हत्या से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक सौरभ के साथी और पार्टी वर्कर भी गुस्से में हैं। वे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।