झारखंड : भारी बारिश का अलर्ट…रांची के सभी स्कूल 21 तक बंद…

झारखंड : रांची में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने 21 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिये हैं साथ ही कहा है कि आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जायेगी. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने गुरुवार 19 जून को यह आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विशेष बुलेटिन-05, दिनांक 17.06.2025 में झारखंड में 17.06.2025 से 21.06.2025 के लिए भारी बारिश से संबंधित चेतावनी जारी की गयी है. इस बुलेटिन में कहा गया है कि 20.06.2025 को भी भारी बारिश होगी. रांची जिला के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है.
जिला प्रशासन ने कहा है कि मौसम विभाग के अलर्ट में राजधानी रांची में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इस चेतावनी को देखते हुए 18.06.2025 को रांची जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में केजी से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को 19.06.2025 को बंद रखने के निर्देश दिये गये थे.