जिनपिंग को दिखाया 50 करोड़ का हेलीपैड, B2 बॉम्बर से सलामी… ट्रंप का शोऑफ!
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अहम मुलाकात हुई. बातचीत के बाद ट्रंप ने शी को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में बने नए हेलीपैड का दौरा कराया. करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हेलीपैड को दिखाने का अंदाज ऐसा था, मानो ट्रंप चीनी राष्ट्रपति के सामने अमेरिका की ताकत और शानो-शौकत का शोऑफ कर रहे हों. इसी दौरान दोनों नेता मरीन वन के भीतर भी गए.
ट्रंप ने शी को हेलीपैड का काला ग्रेनाइट दिखाया और उन्हें ‘पत्थरों का विशेषज्ञ’ बताते हुए अच्छे ग्रेनाइट को लेकर उनकी पसंद का जिक्र किया. ट्रंप पहले ही कह चुके थे कि वह नए हेलीपैड से शी जिनपिंग को प्रभावित करना चाहते हैं. इतना ही नहीं, शी के दौरे के दौरान व्हाइट हाउस के ऊपर B-2 बॉम्बर और F-22 फाइटर जेट्स का फ्लाईओवर भी हुआ, जिसने पूरे कार्यक्रम को और खास बना दिया.
यह हेलीपैड करीब 100 फीट चौड़ा है और इसे काले ग्रेनाइट से बनाया गया है. इसके बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति का ऑफिशियल सिंबल भी बनाया गया है. इसकी अनुमानित लागत 5 से 6 मिलियन डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 50.4 करोड़ रुपये है.
इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसकी लागत अमेरिकी टैक्सपेयर्स से नहीं ली गई. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Marine One हेलिकॉप्टर बनाने वाली कंपनी Sikorsky Aircraft ने इसे फंड किया है. Sikorsky, Lockheed Martin की कंपनी है.
WATCH IN FULL: President Trump takes President Xi on a tour of the South Lawn, including an inside look at Marine One and the new helipad pic.twitter.com/o6K7Ta98p1
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) September 24, 2026
जानकारी के मुताबिक, यह खास हेलीपैड नए राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर VH-92A Patriot को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पुराने लैंडिंग सिस्टम की तुलना में इन हेलिकॉप्टरों की ताकत ज्यादा है.
साथ ही, लैंडिंग के दौरान व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक लॉन की घास को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई थी. इसी वजह से स्थायी लैंडिंग पैड तैयार किया गया. इसका काम जून में शुरू हुआ था और इसे शी जिनपिंग के दौरे से पहले पूरा किया गया.
हेलीपैड का यह दौरा भले ही कुछ मिनटों का रहा हो, लेकिन इसके पीछे अमेरिका-चीन संबंधों का बड़ा संदर्भ है. ट्रंप और शी की बैठक में व्यापार के साथ AI, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई. दोनों नेताओं की मुलाकात में कूटनीतिक बातचीत के साथ ट्रंप का अमेरिकी ताकत और भव्यता दिखाने वाला अंदाज भी नजर आया.
व्हाइट हाउस का यह नया काला ग्रेनाइट हेलीपैड अब राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन चुका है. शी जिनपिंग के दौरे पर ट्रंप का उन्हें यहां लेकर आना और इसके साथ B-2 बॉम्बर का फ्लाईओवर अमेरिका-चीन मुलाकात की तस्वीरों को और खास बना गया.
