अयोध्या : एक्ट्रेस कंगना रनौत अयोध्या पहुंचीं। वहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन करके मंदिर निर्माण को देखा। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने प्रसाद और रामनामा वस्त्र देकर एक्ट्रेस को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, “फिल्म तेजस में रामनगरी का इतिहास दिखेगा। अयोध्या सबसे बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रहा है। यह सनातन संस्कृति का सबसे बड़ा केंद्र होगा। 600 सालों तक चले संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। करोड़ों लोगों की भावनाएं राम मंदिर से जुड़ी हुई हैं। यह दुनिया का सबसे सुंदर तीर्थ स्थान बनने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है।
एक्ट्रेस ने कहा कि 600 सालों बाद रामलला का मंदिर बन रहा है। कई लोगों ने अपनी जान दी, यह हिंदुओं का सदियों पुराना संघर्ष है। हमारी पीढ़ी इस दिन को देख पा रही है। मैंने अयोध्या पर एक स्क्रिप्ट लिखी है। रिसर्च भी किया है। यह हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल होगा। जैसे वेटिकन में ईसाइयों के लिए है। यह दुनिया के सामने देश और सनातन संस्कृति का भव्य प्रतीक होगा। वहीं, अभिनेत्री ने यह भी कहा कि मेरी फिल्म तेजस वायु सेना पर आधारित है। फिल्म में रामलला और मंदिर को दिखाया गया है।
रामलला के दरबार में कंगना रनौत ने लगाई हाजिरी
@vivekstake @rajendradev6 https://t.co/smwhXURgtc#Ramlala #kanganaRanaut #Ayodhya #UttarPradesh pic.twitter.com/XOYKzmRtdB
— ABP News (@ABPNews) October 26, 2023