कंगना रनौत बोलीं- चिराग पासवान संग रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत जब भी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नजर आती हैं, तो उनकी तस्वीरें-वीडियो वायरल हो जाते हैं। दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाने लगता है। काफी समय से कंगना और चिराग पासवान के कथित रोमांस की खबरें उड़ती रही हैं। अब कंगना ने इस पर बात की है और कहा है कि अगर उनके और चिराग पासवान के बीच रोमांस होता, तो अभी तक उनके बच्चे हो गए होते। कंगना ने चिराग पासवान संग रोमांस की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। कंगना रनौत और चिराग पासवान जब फिल्मों में थे, तो उन्होंने साथ में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में काम किया था। यह साल 2011 की बात है। तब चिराग पासवान एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे थे। हालांकि, फिल्म नहीं चली पर चिराग पासवान के साथ कंगना की जोड़ी पसंद की गई। उसी वक्त से कंगना और चिराग की दोस्ती है।

कंगना रनौत से जब चिराग पासवान के साथ उनके रोमांटिक लव एंगल के बारे में सवाल किया गया, और बताया गया कि उन दोनों की तस्वीरें हर जगह छाई रहती हैं, तो वह बोलीं, ‘चिराग दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं तो उनमें दोस्त ही नजर आते हैं।’ जब पूछा गया कि क्या उनके और चिराग के बीच कोई रोमांस नहीं है, तो बोलीं, ‘रोमांस…हमने 10 साल पहले एक फिल्म साथ में की थी। अगर रोमांस हुआ होता तो आज हमारे बच्चे होते। हमारे बीच रोमांस होना होता, तो हो जाता।’

कंगना ने साफ कर दिया है कि उनके और चिराग पासवान के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं हैं। दोनों अपने-अपने राजनीतिक करियर में बिजी हैं