कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम का अंश बताया… कहा…

राष्ट्रीय

कंगना रनौत ने कुल्लू में कहा- हम दिलों में धर्म की चिंगारी पीएम नरेंद्र मोदी ने जगाई है। आज के चिंगारी आग बन चुकी है। हमारे प्रधानमंत्री साक्षात श्रीराम का अंश हैं। श्रीराम की पूजा उनके शरीर या मूर्ति की ही नहीं होती, उनके चरित्र की होती है। उनमें (पीएम मोदी) में वही संयम, वही त्याग, वही परिश्रम, वही करुणा, वही क्षमा, वही भाव देखने को मिलते हैं। मैं भी रामसेतु की एक गिलहरी हूं। आप-मैं हम लोगों का कोई अस्तित्व होना ही नहीं चाहिए। हम सब नरेंद्र मोदी हैं। हम सब उनकी चेतना, उनके त्याग और उनके चरित्र का अंश हैं। नरेंद्र मोदी की जो योजनाएं हैं, जो मकसद हैं, हम उसके लिए लड़ेंगे।