कांकेर : दो सगी बहनों से पड़ोसी युवक ने किया छेड़छाड़ और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में एक युवक ने बड़ी बहन से छेड़छाड़ की है, जबकि छोटी बहन से रेप किया है। जब बड़ी बहन ने मामले की शिकायत की, तो छोटी बहन ने भी पुलिस को आपबीती बताई। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ मेला दिखाने ले गया और उससे रेप किया। वहीं 11 साल की बच्ची को भी घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ की। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। युवक की दोनों बहनों से अच्छी जमती थी। तीनों में खूब बाते होती थी। इसी विश्वास में लेकर युवक ने वारदात की। जानकारी के मुताबिक, देवदास उइके (18) पड़ोस में ही रहता था। ऐसे में दो बहनों से उसे उसकी अच्छी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने वह बहला-फुसलाकर ले जाता और वारदात को अंजाम देता। ऐसा उसने कई बार किया। दोनों बहनों की उम्र 7 और 11 साल की है। 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन देवदास बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। जिसके बाद उसने सुनसान जगह पर उसका मुंह दबाकर छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पखांजूर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची

पीड़िता ने बताया कि अप्रैल महीने में आरोपी ने उसे भी बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया था। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि अगर वो किसी को बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके डर से वह किसी को कुछ भी नहीं बता रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सगी बहनों से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *