कपूरथला : बजिंदर सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता बोली- चर्च के केबिन में अकेले बैठाया

राष्ट्रीय

कपूरथला: पास्टर बजिंदर सिंह के विरुद्ध कपूरथला में छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। एक महिला ने बजिंदर सिंह पर गलत बातें और मैसेज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कपूरथला निवासी महिला ने बताया कि पास्टर बजिंदर सिंह जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करता है। आरोपों के मुताबिक महिला के माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में बजिंदर सिंह के चर्च में जाना शुरू किया था। वहां पर बजिंदर ने महिला का फोन नंबर ले लिया और फोन पर महिला के साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा। वह इन हरकतों को अपने माता-पिता को बताने से भी डरने लगी थी, लेकिन उसके फोन पर गलत बातें करने का सिलसिला जारी रहा। महिला ने बताया कि उसके बाद 2022 में उसने मुझे रविवार के दिन चर्च के कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। आरोपी कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था, जिससे वह बुरी तरह से डरी हुई है। उसने अंदेशा जताया कि ये उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देगा। पीड़िता का कहना है कि अगर उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पास्टर बजिंदर सिंह ही ज़िम्मेवार होगा। 20 फरवरी को पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी. 23 फरवरी को पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया. उनके साथ आठ अन्य लोगों पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता पिछले कई साल से उत्पीड़न का शिकार है. यहां तक कि शादी और गर्भावस्था के दौरान भी उसे परेशान किया गया. पीड़ित महिला ने कहा, “जब मैं कॉलेज जाती, तो वो अपनी कार से मेरा पीछा करते थे. मुझे धमकी देते थे कि यदि मैंने उनसे शादी नहीं की, तो वो मेरे माता-पिता और भाई को मरवा देगा. मुझे घबराहट के दौरे पड़ने लगते थे.”

जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करने वाला विवादित पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ कपूरथला में छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। एक महिला ने उस पर फोन पर गलत बातें और मैसेज करने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, बजिंदर पर छेड़छाड़ के अलावा परिवार को उससे जान का खतरा भी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 2018 में रेप केस के बाद बजिंदर की गिरफ्तारी हुई थी। बजिंदर की काफी फैन फॉलोइंग है। वह मरे हुए को जिंदा करने और कैंसर मरीज को ठीक करने का दावा करता है।

कपूरथला निवासी महिला ने बताया कि प्रोफिट बजिंदर सिंह जालंधर के गांव ताजपुर में द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम नाम से मसीही सत्संग करता है। उसके माता-पिता ने अक्टूबर 2017 में इसके चर्च में जाना शुरू किया था। वहां पर उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और फोन पर मेरे साथ उल्टी सीधी बातें करने लगा और मैसेज भी करने लगा। वह इन हरकतों को अपने माता-पिता को बताने से भी डरने लगी थी, लेकिन उसके फोन पर गलत बातें करने का सिलसिला जारी रहा। उसने बताया कि उसके बाद 2022 में उसने मुझे रविवार के दिन चर्च के कैबिन में अकेले बिठाना शुरू कर दिया। आरोपी कैबिन में आकर उसे गलत तरीके से छूता था, जिससे वह बुरी तरह से डरी हुई है। उसने अंदेशा जताया कि ये उसे और उसके परिवार को जान से मरवा देगा।

बजिंदर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2018 में बजिंदर पर रेप का केस दर्ज हुआ था। उस वक्त जीरकपुर की महिला ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। बजिंदर पर महिला ने आरोप लगाया कि उसने यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाया और धमकी दी। इस मामले में बजिंदर के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था और बाद में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि बाद में आरोप लगाने वाली लड़की बयान से पलट गई थी।