कर्नाटक-गणेश विसर्जन जुलूस में ट्रक घुसा, 9 को कुचला, मौत, 20 घायल, पहिए के नीचे आ गए लोग

कर्नाटक के हासन जिले में कल शुक्रवार रात एक ट्रक ने गणेश विसर्जन जूलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। 9 लोगों की मौत हो गई, 20 लोग घायल हैं। घटना लगभग 8.45 बजे मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर मृतक युवा लड़के हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया हैचश्मदीद ने बताया, ट्रक अरकलागुडु की तरफ सेरहा थाजुलूस के नजदीक पहुंचते ही ट्रक का कंट्रोल खो गया और वह भीड़ को कुचलता हुआ निकल गया, लोग ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले सभी मृतकों के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, मुझे गहरा दुख है कि गणपति जुलूस में शामिल लोगों पर एक ट्रक के चढ़ने से श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह एक बहुत ही दुखद घटना हैउन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की