तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम… झूम उठे श्रद्धालु, जमकर हुई आतिशबाजी
तमिलनाडु के मदुरई में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम 5 बजे कार्तिगई दीपम जलाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली इस रस्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पहाड़ी पर दीपम जलाने के कार्यक्रम में सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी गई है. बाकी लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया है. CRPF ने पहाड़ी इलाके की सुरक्षा संभाल ली है. दीपम जलाने की रस्म सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व जजों की निगरानी में होगी.
जिला प्रशासन ने सुरक्षा, पहाड़ी की संरचनात्मक स्थिति और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सीमित लोगों को ही ऊपर जाने की अनुमति दी है. प्रशासन के मुताबिक, दीपम देखने के लिए 50 लोगों का एक समूह पहाड़ी पर जाएगा. इसके अलावा आम लोगों और दूसरे श्रद्धालुओं को ऊपर जाने की इजाजत नहीं होगी.
CRPF के जवानों ने पहाड़ी पर नियंत्रण संभाल लिया है. सुरक्षा बलों ने बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले लोगों को रोक दिया. सार्वजनिक घोषणा के जरिए भी लोगों को नियमों की जानकारी दी गई. CRPF के दक्षिणी सेक्टर के IG टी विक्रम ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करना है.
#WATCH मदुरै, तमिलनाडु: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित ‘दीपाथून’ पत्थर के खंभे पर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया गया। https://t.co/LpvZ7QPWFm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2026
पूर्व जज जस्टिस एस वैद्यनाथन और जस्टिस वी पार्थिबन शनिवार सुबह चेन्नई से मदुरई पहुंचे. दोनों सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए नियुक्त किए गए हैं. जस्टिस एस वैद्यनाथन ने अधिकारियों और पुजारियों के साथ चर्चा के बाद बताया कि दीपम शाम 5 बजे जलाया जाएगा. उन्होंने जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण को भी कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए कहा.
दीपम जलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला पात्र पुजारियों को सौंप दिया गया है. इसे पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ के ऊपर लगाया जाएगा. इसके लिए मचान भी तैयार किया गया है.
