काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आग की आशंका

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्की की फ्लाइट 727 की कोलकाता हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एयर टैकोमीटर को विमान के दाहिने इंजन में संभावित आग लगने के बारे में जानकारी दी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टर्किश एयरलाइन के एक विमान 727 के कैप्टन ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका की सूचना दी. विमान की कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई है अधिकारियों ने बताया कि विमान की लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है. विमान वर्तमान में कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में है, जहां तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विमान के दाहिने इंजन की जांच कर रही है. ये पता लगाया जा रहा है कि आग लगने की सूचना केवल एक तकनीकी खराबी थी या वास्तव में इंजन में कोई गंभीर समस्या उत्पन्न हुई थी. निरीक्षण पूरा होने तक विमान की आगे की उड़ान पर रोक लगा दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *