बॉयफ्रेंड को ‘गुलाम’ बनाकर रखती है पिंजरे में कैद, फिर भी इस कारण खुश है प्रेमी!
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में रहने वाली 27 साल की सारा बटन ने अपनी लाइफस्टाइल से सबको चौंका दिया है. सारा अपने 38 साल के बॉयफ्रेंड ब्रैडली को प्रेमी के बजाय एक ‘गुलाम’ की तरह पिंजरे में कैद कर रखा है, उसके गले में पट्टा बांध दिया है. लेकिन प्रेमी ब्रैडली फिर भी खुश हैं, क्योंकि ये सब वो अपनी मर्जी से कर रहे हैं. साथ ही इस काम के बदले सारा उन्हें बकायदा हर महीने सैलरी भी देती हैं. इस सैलरी के बदले ब्रैडली को सारा के घर की सफाई करनी होती है, खाना बनाना होता है और सारा की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखना पड़ता है. यहां तक कि सारा जब दूसरे मर्दों के साथ डेट पर जाती हैं, तो ब्रैडली उनके बैग उठाते हैं और एक नौकर की तरह उनकी सेवा करते हैं. ब्रैडली का कहना है कि यह सब उनकी अपनी मर्जी से हो रहा है और वे इस ‘पावर एक्सचेंज’ वाले रिश्ते में बहुत खुश हैं.
ब्रैडली सारा के घर में एक पालतू जानवर की तरह गले में पट्टा पहनकर रहते हैं, जिस पर सारा का नाम और फोन नंबर लिखा होता है. इतना ही नहीं, ब्रैडली ने अपने शरीर पर ‘प्रॉपर्टी ऑफ सारा बटन’ का टैटू भी गुदवाया हुआ है. सारा का कहना है कि उन्होंने ब्रैडली का इंटरव्यू लिया था और जब उन्हें लगा कि वह इस काम के लिए फिट है, तभी उन्होंने उन्हें अपने घर में ‘सर्वेंट’ के तौर पर रखा. अब ब्रैडली सारा और उनकी बहन के साथ ही रहते हैं. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि ब्रैडली रात को बिस्तर पर नहीं, बल्कि एक लोहे के पिंजरे में सोते हैं. यह पिंजरा ब्रैडली ने खुद अपने लिए बनाया है और उन्हें रात को पिंजरे के अंदर ताला बंद होने की आवाज बहुत पसंद आती है. सारा के पास एक ‘चेस्टिटी बेल्ट’ की चाबी भी रहती है, जिससे वे ब्रैडली की निजी जिंदगी के हर फैसले लेती हैं.
सारा एक ऑनलाइन मॉडल हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने इस अजीबोगरीब रिश्ते की वीडियो शेयर करती हैं. हालांकि कई लोग इसे क्रूरता कहते हैं, लेकिन सारा का दावा है कि उनके बीच बातचीत और आपसी समझ बहुत अच्छी है. ब्रैडली पिछले कई सालों से ऐसी किसी महिला की तलाश में थे जो उन्हें अपना गुलाम बनाकर रख सके. वे कहते हैं कि इस रिश्ते में आने के बाद वे पहली बार खुद को असली रूप में जी पा रहे हैं. सार्वजनिक स्थानों पर भी यह जोड़ा अपने इसी ‘किरदार’ को बनाए रखता है, हालांकि वे आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते. सारा उन्हें पट्टे से बांधकर सड़क पर नहीं घुमातीं, लेकिन ब्रैडली जानते हैं कि उन्हें सारा के पीछे चलना है और उनके सारे भारी बैग उठाने हैं. सारा के परिवार को भी इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि उनके घर में एक शख्स पिंजरे में सोता है.
सारा के मुताबिक, उनके रिश्ते में ‘सजा और इनाम’ का भी नियम है. अगर ब्रैडली सारा को खुश रखते हैं, तो उन्हें इनाम में वीडियो गेम्स या डिज्नी वर्ल्ड की सैर कराई जाती है. सारा मानती हैं कि यह एक मॉडर्न ‘फीमेल-लेड’रिश्ता है. उनका कहना है कि वे बचपन से ही रिश्तों में हावी रहना पसंद करती थीं और उन्हें किसी ऐसे शख्स की तलाश थी जो उनकी सेवा करे. ब्रैडली के आने से उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है. दूसरी तरफ, ब्रैडली भी अपनी इस ‘गुलामी’ को अपनी आजादी मानते हैं. सारा अभी भी दूसरे लोगों को डेट करती हैं और ब्रैडली अक्सर उनकी डेट्स के लिए सारा को तैयार करते हैं और उनके बॉयफ्रेंड्स की सेवा भी करते हैं.
