केरल के CM ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर सवाल उठाया, कहा- कांग्रेस के न्याय पत्र में CAA का जिक्र नहीं…

राष्ट्रीय

I.N.D.I. गठबंधन में शामिल केरल की लेफ्ट सरकार ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर सवाल उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आज कहा- CPI (M) के मैनिफेस्टो में CAA को रद्द करने की बात कही गई है, लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है। विजयन ने कहा कि कांग्रेस आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले के खिलाफ भी प्रोटेस्ट नहीं कर पाई थी। कांग्रेस वोट के लिए अपने मूल्यों से समझौता करने को तैयार है। ऐसे घोषणापत्र के जरिए कांग्रेस ने देश की आम जनता और अल्पसंख्यकों को धोखा देने का काम किया है।