खड़गे बोले- तुम्हारी कमियां गिना रहा, जेपी नड्डा ने किया पलटवार… राज्यसभा में हंगामा

राज्यसभा में हंगामा बढ़ गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे वंदे मातरम् पर बोलते हुए रुपये की गिरती वैल्यू पर आ गए. इस पर सत्ता पक्ष ने शोर मचाना शुरू कर दिया. खड़गे ने कहा- रुपये के गिरते स्तर पर मोदी ने 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा था कि देश जानना चाहता है कि ऐसा क्या कारण है कि सिर्फ भारत का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता ही चला गया, गिरता ही चला गया. ये सिर्फ आर्थिक कारणों से नहीं हुआ. ये आपकी भष्ट्र राजनीति के कारण हुआ. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मैं पूछता हूं कि क्या आप भी भ्रष्ट हैं. आपकी सरकार की हालत तो बदतर से बदतर हो गई है. आज डॉलर 100 रुपये हो गया, जैसे हिमालय से गिरने के बाद लोगों के शव के टुकड़े नहीं मिलते, वैसे ही आज भारतीय रुपए की स्थिति हो गई है. जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का खड़े होकर विरोध किया. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए. आजादी के लिए जान देने वाले लोगों, जेल में रहने वाले महापुरुषों का अपमान कर रहे हैं. आपने देश की आजादी की लड़ाई भी नहीं लड़ी. हम आजादी लेकर आए. आप संविधान को मानने वाले नहीं हैं. हमसे कहते ह

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आप नेहरू जी के नाम को नीचा करना चाहते हैं पर वो सबसे ऊंचे हैं और ऊंचे ही रहेगें और आप नीचे हैं और नीचे ही रहेगें. हमारे पूर्व राष्ट्रपति ने जो कहा उसको भी नहीं मानते हैं, आप किसको मानते हैं. हमारे पड़ोसी देशों में चीन का प्रभाव बढ़ रहा है, हमारा प्रभाव घट रहा है. आपकी 56 ईंच की छाती तो रहने दो, आपकी छाती का देश को फायदा क्या हुआ? चीन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते. आपके विदेश मंत्री स्वीकार कर चुके हैं कि भारत अभी छोटी अर्थव्यवस्था है और चीन का मुकाबला नहीं कर सकते. पीएम ने खुद 19 जून 2020 को क्लीनचिट दी ती और कहा था कि न कोई घुसा है और न ही कोई घुस आया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने वंदे मातरम् पर बोलते हुए अलग मुद्दों का जिक्र किया तो उनके बयान पर राज्यसभा में उन्हें टोकते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन डिबेट का एक स्तर है. अगर आप विदेश नीति या आर्थिक नीति पर डिबेट चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन अभी वंदे मातरम से अलग विषय पर मत जाइए. इसके बाद राज्यसभा में काफी शोर शराबा होने लगा. पीठासीन ने सभी को अपनी सीट पर बैठने को कहा.

राज्यसभा में हंगामा जारी है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अचानक ही तेज आवाज में दलितों का मुद्दा उठाया और बोले- दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलता. उन्हें बारात में घोड़ी नहीं चढ़ने दिया जाता है. मैं पूछता हूं कि दलितों से इतनी नफरत क्यों है? इस पर जेपी नड्डा फिर से खड़े हुए और बोले- यहां विरोध दलितो का नहीं है. बस इतना है कि आप विषय से अलग हट कर बोल रहे हैं. आपको समय वंदेमातरम् के लिए दिया गया है. जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका, नड्डा ने कहा- आज वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है, तो उस पर कीजिए, आप दूसरे मुद्दे उठा रहे हैं. ये डिबेट का तरीका नहीं है.