खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स,तैराकी में छत्तीसगढ़ को 2 मेडल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में निखिल और अनुष्का को सिल्वर
छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत तैराकी स्पर्धाओं में बुधवार को 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (पुरुष और महिला वर्ग) का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के दौरान स्विमिंग पूल पर खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छत्तीसगढ़ को तैराकी में 2 मेडल मिले हैं। 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में निखिल और अनुष्का ने सिल्वर मेडल जीता है, जबकि कर्नाटक और ओडिशा को गोल्ड मेडल मिला है। इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड के अनुसार, फाइनल में अलग-अलग राज्यों के तैराकों ने भाग लिया, जिसमें कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, मेघालय और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास रहा।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें कुल 7 खेलों का आयोजन किया जाएगा।
कर्नाटक के मनीकांत एल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1:07.41 मिनट में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
छत्तीसगढ़ के निखिल जल्को ने 1:11.77 मिनट के समय के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
महाराष्ट्र के पलाश मंगई ठाकुर भी मुकाबले में मजबूत दावेदार रहे।
अन्य प्रतिभागियों में असम और मेघालय के तैराकों ने भी प्रतिस्पर्धा को कड़ा बनाया।
ट्राइबल गेम में छत्तीसगढ़ को 2 मेडल मिले
पदक तालिका पुरुष
स्वर्ण पदक: मनीकांत एल (कर्नाटक)- 1:07.41
रजत पदक: निखिल जल्को (छत्तीसगढ़) — 1:11.77
कांस्य पदक: पलाश मंगई ठाकुर (महाराष्ट्र) — 1:11.69
पदक तालिका महिला
स्वर्ण पदक: रिंकी मुर्मू (ओडिशा) — 1:25.81
रजत पदक: अनुष्का भगत (छत्तीसगढ़) — 1:29.10
कांस्य पदक: राखी नोतिया (त्रिपुरा) — 1:34.70
