शराबी प्रेमी को साली ने मौत के घाट उतारा…

राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश : बालाघाट में बहन के शराबी प्रेमी को साली ने मौत के घाट उतार कर सनसनी फैला दी। बहन के प्रेमी की मौत रहस्यमय तरीके से की गयी। पुलिस के अनुसार पुष्पा के प्रेमी शाहजहां उर्फ साजन साई को उसकी बहन लता,जीजा आकाश और भतीजा अभय ने मिलकर इस बात पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया कि वह पुष्पा के साथ शराब पीकर आए दिन शाहजहां उर्फ साजन लड़ाई झगड़ा किया करता है। चार दिसम्बर 2024 को भी शाहजहां ने अपनी प्रेमिका पुष्पा के साथ झगड़ा किया। और झगड़े की वजह से उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

पुलिस को सूचना मिलने पर घटन स्थल पर पहुंची। घटना स्थल पर शाहजहां मृत था। उसकी लाश का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर पर पीछे से किसी ने ठोस चीज से हमला किया है। पुलिस को संदेह हुआ और उसने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान उसने पुष्पा कांवरे,उसकी बहन लता,भतीजा अभय और जीजा आकाश से कड़ाई से पूछताछी की। शाहजहां की मौत की कहानी उन्हें बतानी पड़ी।

मृतक गिरीडीह झारखंड का रहने वाला है। वर्तमान मे पिछले आठ- दस सालों से राइस मिल उकवा में ड्राइवरी कर रहा था। केली रहने वाली विधवा पुष्पा कावरे से प्रेम संबंध हो जाने पर उसके साथ रहने लगा था। धीरे -धीरे उनके बीच विवाद होने लगा। शाहजहां शराब जब भी पीकर आता दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। चार दिसम्बर 2024 को भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े की आवाज सुनकर पुष्पा की बहन लता आ गयी। पीछे- पीछे जीजा आकाश और भतीजा अभय भी। उस दौरान लता ने लोहे की राड उसके सिर पर जोर से मार दी। वह घायल होकर गिर पड़ा।

शाहजहां के घायल होने पर सबने डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराने की कोशिश किया। डॉक्टर को बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। डॉक्टर ने चोट देखकर इलाज करने से मना कर दिया। दूसरे दिन इलाज के अभाव में शाहजहां की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नगेंद्र सिंह के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी। टीम ने मामले की जांच की। मृतक के बारे में जानकारी के साथ उसकी मौत का खुलासा हुआ।