लिव-इन में रह रही गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला, बोला- ये बच्चा मेरा नहीं

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लिव इन में रह रही 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने मार डाला। दोनों ने डेढ़ महीने पहले मंदिर में शादी भी की थी, लेकिन किसी और से अफेयर के शक में प्रेमिका का गला घोंट दिया। कहा कि ये मेरा बच्चा नहीं है। तुम्हारा किसी और से अफेयर है इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई और प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र के जयपुर गांव का है। आरोपी का नाम अनिल सिंह यादव है। प्रेमिका अपने प्रेमी से उम्र में 3 साल बड़ी थी। दोनों के बीच एक साल से लव अफेयर चल रङा था। आरोपी शादी के लिए बालिग नहीं था। इसलिए दोनों ने शादी नहीं की। बालिग होने के बाद युवक ने युवती से शादी कर ली और दोनों साथ में रहने लगे। हालांकि प्रेमी को अपनी प्रेमिका के करैक्टर पर शक था। 28 जनवरी को करीब 8 बजे प्रेमिका ने अपने प्रेमी से कहा कि वह अपने गांव जा रही है। घर से फोन आया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रेमी अनिल अपनी प्रेमिका से कहने लगा कि तुम्हारे पेट में जो बच्चा है, वह उसका नहीं है। विवाद होने पर अनिल ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। प्रेमिका के गर्भवती होने की बात को लेकर पहले भी दोनों में कई बार विवाद हो चुका था। विवाद के बाद प्रेमिका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद थाने में समझौता हुआ था। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। हालांकि इसके बाद भी प्रेमी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए सरगुजा एएसपी ने बताया कि शव एक खेत में मिला था। उसके बाद संदिधों से पूछताछ में प्रेमी का नाम सामने आया। सख्ती से प्रेमी से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।