पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बॉयलर फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जहां तड़के सुबह बॉयलर ब्लास्ट हो गयाधमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी, बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए

पंजाब प्रांत में लाहौर से 130 किमी की दूरी पर स्थित फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में सुबह सुबह एक कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका हुआफैक्ट्री के बॉयलर में धमाके से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गएजिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर ने रिपोर्टर्स को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में हुए जबरदस्त धमाके की वजह से आस-पास की इमारतें, जिसमें एक बिल्डिंग भी शामिल है, गिर गईं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली हैं और सात घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। डर है कि मलबे के नीचे और लोग हो सकते हैं। रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में लगी हुई हैंजिले की पूरी मशीनरी रेस्क्यू के काम में लगी हुई है।

वहीं, पंजाब के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी मदद दी जाए। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर धमाके में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख जताया, दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जताई और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *