छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने नाबालिग प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। लड़की ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। इसके चलते वह काफी गुस्से में था और लड़की के घर में घुसकर उसे मार दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सरकंडा चिंगराजपारा कुंदरूबाड़ी निवासी प्रियंका देवांगन अपने माता-पिता के साथ रहती थी। लड़की का सागर साहू नामक युवक के साथ अफेयर था। बताया जा रहा है कि करीब एक माह से लड़की ने अपने बायफ्रेंड से बाचतीच बंद कर दी थी। जिससे सागर परेशान था वह शुक्रवार को सुबह करीब सवा 9 बजे लड़की के माता- पिता के काम पर जाने के बाद अपनी प्रेमिका को मनाने उसके घर पहुंचा। जब लड़की ने उसकी बात नही मानी, तो आरोपी युवक ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के वारदात की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी ने बताया कि चिंगराजपारा लक्ष्मी चौक में आरोपी सागर साहू अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। विवाद होने पर उसने चाकू से वार कर लड़की की हत्या कर दी। सूचना पर तत्काल पहुची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।