पेरू में इस मंदिर के नीचे मिली 1.6 किलोमीटर लंबी सुरंगें, रहस्य में उलझे वैज्ञानिक
पेरू में पुरातत्वविदों ने एंडीज माउंटेन में स्थित कुस्को में इंका सूर्य मंदिर के नीचे सुरंगों के एक जाल खोजी है. इनमें से कुछ सुरंगें 1.6 किलोमीटर तक फैली हुई हैं. इन सुरंगों को लेकर लगभग 500 सालों से चल रहे संदेह की पुष्टि हुई है. इस इस भूलभुलैया को चिंकाना नाम से जाना जाता है. इसमें कुछ अस्पष्ट संकेतों के अलावा और किसी भी तरह के कोई ग्रंथ का जिक्र नहीं किया गया है. आर्कियोलॉजिस्ट जॉर्ज कैलेरो फ्लोरेस के मुताबिक एक मेन ब्रांच मंदिर को तकरीबन 2 किलोमीटर दूर स्थित सैक्साहुमन फोर्ट से जोड़ती है. उनकी टीम ने 3 छोटी ब्रांच भी खोजी हैं, जिसमें से एक सैन क्रिस्टोबल चर्च के पास, दूसरी किले के पास के एरिया में और तीसरी कैलिस्पुकियो नाम की एक जगह पर.
फ्लोरेस ने बताया कि टनल सिस्टम तकरीबन 8.5 फीट चौड़ी और 5.2 फीट ऊंची है. ‘जेरूसलम पोस्ट’ के मुताबिक उन्होंने कहा,’ हमें संदेह है कि इंका लोगों को पालकियों में इन सुरंगों से ले जाया गया होगा.’ उन्होंने बताया कि इंका लोगों की ओर से ही इन सुरंगों का निर्माण किया गा था. निर्माण में खाइयां खोदना और फिर सहारा देने के लिए पत्थर की दीवारें और नक्काशीदार बीम वाली छतें बनाना शामिल था. फ्लोरेस की टीम के मुताबिक ये सुरंगें प्राचीन इंका शहर कुस्को के ऊपर बने सड़क नेटवर्क की तरह ही थीं. टीम को 16वीं शताब्दी के जेसुइट ग्रंथों और एनेलो डी ओलिव नाम के एक हिस्टॉरियन से एक अन्य डॉक्यूमेंट्स में सुरंगों के बारे में कुछ सुराग मिले. पहले डॉक्यूमेंट में एक गुमनाम स्पेनिश जेसुइट के बारे में डीटेल दी गई थी, जिसने साल 1594 में बिशप के आवास को कुस्को कैथेड्रल से जोड़ने वाली एक सुरंग के बारे में लिखा था. इससे संकेत मिला कि यह सुरंग सूर्य मंदिर से शुरू होती थी. डी ओलिव के दूसरे डॉक्यूमेंट में शहर में कई अंडरग्राउंड रास्तों के बारे में बताया गया था.
डॉक्यूमेंट में यह भी बताया गया था कि कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ने किले की एक गुफा से शुरू होने वाले सुरंग नेटवर्क को नुकसान न पहुंचाने का पूरा ध्यान रखा था. चिनकाना का स्पेसिफिक मैप बनाने के लिए रिसर्चर्स ने सबसे पहले साउंड सर्वे का इस्तेमाल कर कुछ खोखली जगहों की खोज की. इसके बाद उन्होंने इन इलाकों पर ग्राउंड-पेनेट्रेटिंग रडार तैनात किया, जिससे सुरंगों के भूलभुलैया का पता चला. रिसर्चर्स अब इन सुरंगों के बारे में अधिक जानने के लिए उनमें एंट्री करने की प्लानिंग कर रहे हैं.
