भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के पिता का निधन.. 104 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का निधन हो गया है। भाजपा विधायक किरण सिंह देव ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके पिता कुमार लक्ष्मी नारायण देव 104 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। CM साय ने स्वर्गीय देव के पुत्र जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय श्री देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।