IPL में आज KKR vs PBKS, कोलकाता दोनों शुरुआती मैच हारी, पंजाब ने चेन्नई और गुजरात को हराया

IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्‍स के बीच अब तक 35 बार टक्‍कर हो चुकी है। इस दौरान कोलकाता ने 21 और पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं। अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता ने 9 और पंजाब ने 4 मैच जीते। 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला।

कोलकाता के लिए इस सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंगकृष रघुवंशी ने अब तक 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 177.58 का रहा है और उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनकी शानदार फॉर्म को दिखाता है। वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/27 रहा है, हालांकि उनकी इकॉनमी 10.71 की है। पंजाब के लिए कूपर कोनोली बल्ले से शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 108 रन बनाए हैं और 163.63 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 2 मुकाबलों में 5 विकेट झटके हैं।