राजस्थान : गर्लफ्रेंड का दूसरे युवक के साथ घूमना शादीशुदा प्रेमी को इतना बुरा लगा कि उसने युवती का मर्डर कर दिया। आरोपी ने चाकू से प्रेमिका की गर्दन पर 8 बार बेरहमी से वार किए। इससे उसकी श्वास नली और खाना खाने की नली तक कट गई और उसकी मौत हो गई। मामला भरतपुर के मथुरागेट इलाके के पटपरा मोहल्ले में बुधवार की दोपहर का है। मृतका पूनम (21) से आरोपी सोनू शर्मा(32) की मुलाकात मथुरा में हुई थी। मथुरा में पूनम के पिता दाऊ दयाल की रिश्तेदारी है, जहां करीब दो साल पहले शादी थी। पूनम वहां अपने परिवार के साथ गई थी। उसी शादी में सोनू भी आया हुआ था, जहां दोनों की मुलाकात हुई।
बुधवार को सोनू ने पूनम को मिलने के लिए अपने किराए के कमरे पर बुलाया। पूनम घर से कहकर आई कि वह कॉलेज फॉर्म भरने जा रही है। सोनू बाइक से पूनम को करीब 10 बजे लेकर अपने कमरे पर पहुंचा। सोनू के यहां पूनम के आने का मकान मालिक को पता लगा तो वो भी तुरंत सोनू के कमरे पर पहुंच गया। मकान मालिक ने सोनू से पूनम के बारे में पूछा तो सोनू ने बताया कि उसकी और पूनम की सगाई हो गई है। इसके बाद मकान मालिक बाहर आ गया।
दोनों के बीच दोपहर करीब 2 बजे झगड़ा होने लगा। सोनू पूनम से उस लड़के के बारे में बात कर रहा था, जिससे वह इन दिनों बात कर रही थी। दोनों के झगड़े की आवाज पास स्थित एक दुकानदार ने मकान मालिक के भाई महेंद्र पाल को बताई। जब महेंद्र घर के अंदर गया तो सोनू पूनम का गला काट चुका था और उसका शव लहूलुहान हालत में बेड पर पड़ा था। महेंद्र को देख सोनू ने कहा- मैंने लड़की को मार डाला। मैं पुलिस के पास जा रहा हूं। तब महेंद्र ने सोनू को वहीं रोका और मथुरा गेट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
पूनम के पिता दाऊदयाल शर्मा का कहना है कि पूनम सिर्फ 21 साल की थी। उसकी कहीं भी सगाई नहीं हुई थी। उसने इसी साल बीए की पढ़ाई पूरी की थी। अब वह आगे की पढ़ाई करना चाहती थी। बुधवार की सुबह 9 MSJ कॉलेज गई थी। उनका कहना है कि वह हत्यारे को भी नहीं जानते। पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करया है।
आरोपी सोनू शर्मा कामां थाना इलाके में नौनेरा गांव का रहने वाला है। आर्थिक रूप से सोनू का परिवार कमजोर है। सोनू और उसके भाई नरेश की शादी 12 साल पहले उत्तर प्रदेश के कोसी के पास खरोट गांव से हुई थी। आरोपी सोनू के 6 बच्चे हैं, जिनमें पांच लड़कियां और एक लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों भाई आपराधिक किस्म के हैं।
#CM के गृह जिले से बुरी घटना!!#भरतपुर– 6 बच्चो के बाप को चढ़ा आशिकी का खुमार,प्रेमिका से ऐसी नफरत 20 सेकेंड में 10 बार चाकू से गोदा,गर्दन धड़ से अलग कर खौफनाक हत्या को दिया अंजाम….!!
गर्लफ्रेंड को पहले कमरे पर बुलाया और फिर बेरहमी से कर दिया कत्ल; मर्डर के बाद युवक ने हाथ की… pic.twitter.com/PPXTxqX4bA
— Doonger Singh (@dsrajpurohit291) March 21, 2024