कोहली के शतक से जीती बेंगलुरु, टेबल टॉपर बनी, कोलकाता को 6 विकेट से हराया
रॉयल चैलैंजर्स बेंलगुरु ने बुधवार को खेले गए IPL मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने 39 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 15 रन का योगदान दिया। आखिर में जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता की ओर से कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन को 1 सफलता मिली।
कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। आखिर में रिंकू सिंह ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। शुरुआत में फिन एलन ने 8 गेंदों में 18 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। कैमरन ग्रीन ने भी 24 गेंदों में 32 रन का योगदान दिया। बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार को 1-1 विकेट मिला।
