गंभीर से लड़ाई के बाद मंदिर पहुंचे कोहली, पत्नी अनुष्का भी साथ, देंखे विडियो

मनोरंजन

Virat Anushka at Temple: जब से आईपीएल का यह सीजन शुरू हुआ है, तब से विराट और अनुष्का जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक ओर जहां विराट मैदान पर धुआंधार पारी खेलते नजर आ रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी अपने पति को चीयर करती दिख रही हैं। विरुष्का की धर्म-अध्यात्म में भी गहरी आस्था है।

हाल ही में विराट और अनुष्का को मंदिर में दर्शन करते देखा गया है। कहा जा रहा है कि मन की शांति के लिए किंग कोहली मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मंदिर में विराट धोती-दुपट्टा पहने नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

विरुष्का हुए भक्ति में लीन
विराट और अनुष्का का मंदिर में दर्शन करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। विराट कोहली ने धोती-दुपट्टा के साथ गले में फूलों की माला भी पहनी हुई है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्मा साड़ी पहने दिख रही हैं।

इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को साथ में कई मंदिरों में आराधना करते हुए देखा जा चुका है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर से लेकर बाबा नीम करोली के आश्रम तक, कपल साथ में दर्शन के लिए जा चुके हैं। विरुष्का का यह आध्यात्मिक अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

लड़ाई के बाद विराट का मन हो गया था अशांत

गौरतलब है कि सोमवार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों की बहसबाजी की वीडियो भी खूब वायरल हुई और उन पर तमाम तरह के मीम्स भी बने। यूजर्स का कहना है कि लड़ाई के बाद मन की शांति के लिए कोहली मंदिर गए हैं।