भूकंप के झटके से दहला कोलकाता, 5.5 तीव्रता, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई. झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा. हालांकि, भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक ही रहे. शहर के कई हिस्सों, जिनमें कार्यालय परिसर भी शामिल हैं, में लोगों ने फर्नीचर के हिलने और इमारतों के कांपने की सूचना दी. कई दफ्तरों में कर्मचारियों ने भी भूकंप की तीव्रता भांपते ही परिसर खाली कर दिए और खुले स्थानों पर जमा हो गए.