कोंडागांव: छात्रावास से अचानक गायब हुईं 3 छात्राएं, भूत के डर से भागने का दावा
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कई लोगों की गायब होने की खबर ने सनसनी फैला दी है, एकलौते राजधानी रायपुर से करीब 200 लोग लापता है, इसमें महिला, पुरुष और युवक भी शामिल है, लेकिन इसी बीच कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं अचानक गायब हो गई, छात्रों की गायब होने की खबर से छात्रावास में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोलावंड छात्रावास के तीन छात्राएं बीती रात से लापता है, छात्रावास वार्डन की सूचना पर सरपंच, परिजन समेत सहायक आयुक्त छात्रावास पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस थाने में भी सूचना दे दी गई है।
मामले में सहायक आयुक्त ने दावा किया है कि छात्राएं भूत के डर से छात्रावास छोड़कर चली गईं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, छात्राओं के परिजनों ने हॉस्टल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल छात्राओं का पता लगाने और उनके लापता होने की वजह स्पष्ट करने की जरूरत है।
रायपुर में 24 घंटे में 159 FIR
इसी बीच राजधानी रायपुर में गुमशुदगी के मामलों के आंकड़े भी चिंता बढ़ा रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एक शनिवार से रविवार के बीच 24 घंटे में गुमशुदगी की 159 FIR दर्ज की गईं। इनमें 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और नाबालिग तथा 10 बुजुर्ग शामिल हैं।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा मामले
रायपुर में उरला थाना क्षेत्र में 18, मुजगहन में 16, गुढ़ियारी में 13 और खमतराई में 11 मामले दर्ज किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में खरोरा में 7 और तिल्दा-नेवरा में 5 मामले सामने आए।
कोंडागांव की घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। तीनों छात्राओं की तलाश और मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
