कोरबा में महाशिवरात्रि के दिन घर में घुसा अहिराज सांप, गांववालों ने कहा- भगवान भोलेनाथ ने साक्षात दर्शन दिए

क्षेत्रीय

CG : कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के दिन एक घर से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। शुक्रवार सुबह सांप देखे जाने के बाद इसकी सूचना स्नैक कैचर को दी। मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी ने एक किनारे बैठे अहिराज सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। इस दौरान गांववालों ने भगवान शिव के नारे भी लगाए। जानकारी के मुताबिक, दादर खुर्द गांव के एक घर में काले पीले रंग का सांप घुस गया। अहिराज सांप डोडिया सांप को खाकर बैठा था, पर लोगों को देखते ही अहिराज सांप ने खाए हुए दूसरे सांप को उगल दिया। जिसके बाद मरे हुए सांप को पास के खेत में फेंक दिया गया। मकान मालिक पप्पू केवट ने बताया कि तालाब के पास उसका घर है। एक तड़के सुबह वह उठा और देखा कि घर के पास एक अहिराज सांप दूसरे सांप को निगल रहा था और शांत बैठा हुआ था। कहना है कि महाशिवरात्रि के दिन उनके घर पर अहिराज सांप को देखे जाने पर वह शुभ मानते हैं।