कोरबा : मकान में सेक्स रैकेट, 5 लड़कियां 3 लड़के पकड़ाए, संदिग्ध हालत में मिले
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मोहल्लेवासियों के शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस की छापेमारी में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमरे से 5 युवती और 3 युवकों को पकड़ा है। पुलिस की रेड पड़ते ही वह भागने लगे लेकिन पुलिस ने उनको घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने युवक-युवतियों और मकान मालकिन गिरफ्तार कर थाने लेकर गई। उनसे इस मामले की पूछताछ की जा रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहती है। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि उसके मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जाता है।
कई बार मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन मकान मालकिन ने गाली-गलौज की जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने टीम बनाकर एक्शन लिया। पुलिस ने महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की थी।
पुलिस के अनुसार इस पूरे रैकेट को सुरती पटेल नाम की एक महिला संचालित कर रही थी। महिला के घर में लंबे समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। महिला कहती थी कि मेरा मकान है, मैं जो भी करूं। मोहल्लेवालों की शिकायत को पहले पुलिस वालों ने जांचा उसके बाद दबिश दी। जब टीम पहुंची तो कमरे के अंदर युवक-युवतियां मौजूद थे। वह आपत्तिजनक हालत में मिले थे। पुलिस को देखकर सभी युवक और युवतियां मौके से भागने लगी जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी को पकड़ा। गिरफ्तार लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
