डायनासोर युग में समुद्र का राजा था 62 फुट का क्राकेन ऑक्टोपस

आज के समय से करीब 10 करोड़ साल पहले डायनासोर के जमाने में समुद्रों का सबसे बड़ा शिकारी ऑक्टोपस था। जीवाश्मों से मिले जबड़ों के नए विश्लेषण से पता चलता है कि विशाल क्रैकन जैसे ऑक्टोपस दूसरे समुद्री शिकारियों के साथ मिलकर शिकार करते थे और पानी में ‘राज’ करते थे। उनकी आठ बाजू और विशाल शरीर था, जो 62 फीट (18 मीटर) से ज्यादा लंबे होते थे। इस शारीरिक बनावट से यह दूसरे मांसाहारी समुद्री रेंगने वाले जीवों को मुश्किल में डालते थे।

एक्सपर्ट का कहना है कि यह ऑक्टोपस उससे ज्यादा बड़ा था, जितना सोचा गया था। पौराणिक कथाओं के राक्षस जैसे इस जीव के बारे में कहा गया है कि क्रेटेशियस काल के दौरान विशाल ‘क्रैकन’ जैसे सेफलोपोड्स समुद्रों पर राज करते थे। वे विशाल समुद्री सरीसृपों और दूसरे तथाकथित शीर्ष शिकारियों का शिकार करते थे। गुरुवार को अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस में प्रकाशित स्टडी में यह बात सामने आई है। होक्काइडो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने लिखा, ‘यह विशाल मोलस्क क्रेटेशियस काल के महासागरों में रहने वाले सभी जीवों में सबसे बड़े शरीरों में से एक था।