शादी के बाद दुल्हन संग पहली बार कानपुर पहुंचे कुलदीप यादव… हुआ ग्रैंड वेलकम, VIDEO
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव शादी के बाद रविवार (15 मार्च) शाम अपनी पत्नी वंशिका चड्ढा के साथ कानपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके घर के बाहर रेड कार्पेट बिछाया गया था और बैंड-बाजे के साथ पूरे उत्साह के माहौल में उनका स्वागत किया गया. इस खास मौके का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. कानपुर के केडीए कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे कुलदीप यादव की अगवानी के लिए घर के अंदर से लेकर बाहर सड़क तक रेड कार्पेट बिछाया गया था. रेड कार्पेट के दोनों तरफ बैंड-बाजे वाले खड़े थे, जो संगीत बजाते हुए नवविवाहित जोड़े का स्वागत कर रहे थे. कुलदीप काले रंग की लग्जरी कार में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और सीधे घर के अंदर चले गए.
हालांकि इस दौरान कुलदीप यादव ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. कुलदीप के स्वागत के दौरान उनके साथ कानपुर में क्रिकेट खेलने वाले जूनियर खिलाड़ी, उनके क्लब के सदस्य और कई करीबी लोग भी मौजूद रहे. परिवार के सदस्य पहले से ही घर के अंदर मौजूद थे और सभी ने नवविवाहित जोड़े का गर्मजोशी से स्वागत किया.
THE PERFECT ‘NEW INNINGS’ BEGINS! 💍🏏❤️
Kuldeep Yadav and Vanshika at Dehradun airport today are giving us all the wholesome vibes. From childhood friends in Kanpur to World Cup champions and now life partners.
Vanshika’s simple elegance and that ‘Indian wife charm’ is exactly… https://t.co/FVJK6lWrAD pic.twitter.com/kfivUkGpHI— RG (@rohit1288) March 15, 2026
दरअसल, टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च (शनिवार) को उत्तराखंड के मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ हुई. दो दिनों तक चले इस शादी समारोह में भारतीय क्रिकेट जगत के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हुए. यह शादी सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही.
गौरतलब है कि कुलदीप यादव हाल ही में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे. हालांकि पूरे टूर्नामेंट में उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला, जो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ था. उस मुकाबले में कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.
