कुलदीप यादव की शादी- रिंकू सिंह-युजवेंद्र चहल मसूरी पहुंचे, बोले- भाई की शादी में फुल डांस होगा

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में समारोह शुरू हो चुके हैं। सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली। इसके बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शादी के फंक्शंस मसूरी में होंगे। यहां क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड सितारों का मसूरी पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युजवेंद्र चहल, बॉलीवुड सि‍ंगर कैलाश खैर भी मसूरी पहुंच गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं। धोनी के पहुंचने के बाद शादी समारोह में खुशी का माहौल बढ़ा दिया है। इससे पहले धोनी हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड सेमीफाइनल और खिताबी मैच में भी पत्नी साक्षी के साथ दिखे थे।

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए कई अन्य क्रिकेटर और कलाकार भी मसूरी पहुंचे हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी पत्नी प्रिया सरोज के साथ नजर आए। वहीं स्पिनर युजवेंद्र चहल बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

मसूरी पहुंचने के बाद युजवेंद्र चहल ने मीडिया से बातचीत में मजाकिया अंदाज में कहा, “भाई की शादी है, फुल डांस होगा।” उनकी इस टिप्पणी के बाद शादी समारोह को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। जिससे साफ है कि चहल डां‍स की पूरी तैयारी करके आए साथ ही अन्य क्रिकेटर्स भी उनकी शादी में शामिल होंगे। बता दें कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त है दोनों की शादी 14 मार्च को होगी।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही खबर है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी शाम तक समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस वेडिंग को लेकर मसूरी में सुरक्षा व्यवस्थाएं भी बढ़ा दी गई हैं। क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों की मौजूदगी से यह समारोह एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बनेगा।