बालोद जिले में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबने से तीन मजदूरों की मौके पर मौत, 10 फीट गहरे गड्ढे में बिछा रहे थे पाइपलाइन
छत्तीसगढ़ : बालोद जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे में तीन मजदूरों की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मजदूर सीवर लाइ का काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसकी और उसी में छह लोग दब गए। तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन तीन लोगों की बाहर निकालने से पहले ही मौत हो गई। बालोद जिले के राजहरा नगर के दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए यहां पर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे खोदा गया था। मजदूर इसी गड्ढे में घुसकर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से मिट्टी धसक गई और तीन मजदूर उसके नीचे दब गए।
तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार एवं एक महिला मजदूर बैशाखिन शामिल हैं। पुलिस और नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों व्यक्तियों के सब को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू किया। जिस कारण से तीन मजदूरों की जान बचाई। प्रशासन ने हादसे में तीन मजदूरों के मौत की पुष्टि की है। तीनों शवों को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में मारे गए मदजूरों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। जिसके बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
