गरियाबंद में आई बाढ़ में फंसे 14 मजदूर… किया गया रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में फंसे 14 मजदूरों को एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दूसरी ओर, राजधानी रायपुर में रातभर हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।