त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से मलबे में दबकर 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक ही परिवार के तीन लोग हैं। इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दिल्ली से लौटकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, इस दौरान पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी उन्हें दी गई।
त्रिपुरा के राजस्व विभाग के सचिव ने बताया कि दक्षिण त्रिपुरा जिले में 7 लोगों के मौत की ख़बर है। गोमती और खोवाई जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इन जिलों में दो लोगों के लापता होने की भी ख़बर है
त्रिपुरा में तीन से चार स्थानों पर लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो ग्रामीण लापता हो गए.#Tripura #Landslide #Death pic.twitter.com/wto3imclHf
— News Nation (@NewsNationTV) August 21, 2024