पाकिस्तान में लश्कर कमांडर को गोलियों से भूना, हाफिज सईद का था बेहद खास
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी को गोलियों से भूनकर मार डाला.गोलियां बरसाने के बाद हमलावर आराम से फरार हो गए. शेख यूसुफ अफरीदी को हाफिज सईद का खास आदमी माना जाता था. हाफिज सईद का एक और खास आदमी मारा गया. अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या कर दी. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उस पर दनादन गोलियां बरसाईं और बचने का मौका नहीं दिया. मौत का घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
सूत्रों के मुताबिक, शेख यूसुफ अफरीदी लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था और संगठन में उसकी अहम भूमिका मानी जाती थी. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इस घटना को लेकर अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. वहीं, सुरक्षा एजेंसियां इसे टारगेट किलिंग के एंगल से भी देख रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है.
