इंदौर में ऐसे बन रही थी लस्सी और मैंगोशेक, आप भी तो नहीं पीते ?

इंदौर में फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि बोरिंग के गंदे पानी से लस्सी और मैंगोशेक जैसे पेय बनाए जा रहे थे। इस तरह के पेय पदार्थ लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे थे। अधिकारियों ने मौके से सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजे हैं। इस घटना के बाद शहर में खाने-पीने की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।