21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं ? जानें यहां

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है ये ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात में लगेगा। पितृ पक्ष का समापन और नवरात्रि पर्व का आरंभ ग्रहण काल में ही होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या को कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण भाग में दिखाई देगा। 21 सितंबर 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां पर इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा

सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 21 सितंबर 2025 का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन जिन क्षेत्रों में इसकी दृश्यता रहेगी, वहां पर सूतक काल मान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed