Lava का 6000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और कीमत सिर्फ 11,999 रुपये

लावा ने आखिरकार अपना नया बजट-फ्रेंडली 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने SHARK 2 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी के 2025 पोर्टफोलियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज के इस नए मॉडल को पेश किया है। फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग और एनिमेशन के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

कीमत की बात करें तो फोन 11,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 10 जून 2026 से Lava के रिटेल नेटवर्क पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च के टाइम ग्राहकों के लिए कई तरह की फाइनेंशियल स्कीम्स भी उपलब्ध होंगी। Lava की मौजूदा कस्टमर सर्विस पॉलिसी के मुताबिक, SHARK 2 5G में आपको Free Service @ Home भी मिलेगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन 2.3GHz तक Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। डिवाइस में 4GB LPDDR4x RAM, 64GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिल रही है। इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।