थोक मंडी में नींबू हो रहा महंगा, बारीक हरि मिर्ची व टमाटर के दामों में आ रही गिरावट, सरकार का कोई नियंत्रण नहीं

जयपुर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज नींबू महंगा बिका तो बारीक हरी मिर्ची व टमाटर के दामों में गिरावट देखी गई। वहीं ​भिंडी और ग्वार फली के दाम आज यथावत रहे। इनके अलावा अन्य स​ब्जियों के दाम सामान्य रहे। दूसरी ओर मुहाना मंडी स्थित आलू प्याज मंडी में आज आलू व प्याज के दाम स्थिर रहे तो आज लहसुन के दामों में उछाल देखा गया। आज थोक मंडी में लहसुन के दाम 30 से 120 रुपए के बीच रहे। मुहाना थोक सब्जी मंडी में आज स​ब्जियों के भाव इस प्रकार रहे।

मुहाना मंडी आज के सब्जी भाव

टमाटर हाइब्रिड 12 से 14 रुपए

टमाटर देसी 5 से 10 रुपए

मटर 20 से 22 रुपए
मिर्ची 20 से 35 रुपए

बारीक मिर्च 50 से 70 रुपए

फूल गोभी 8 से 15 रुपए

पत्ता गोभी 6 से 8 रुपए

करेला 38 से 42 रुपए

शिमला मिर्च 20 से 25 रुपए

नींबू 90 से 100 रुपए

लोकी 13 से 15 रुपए

भिंडी 40 से 60 रुपए

अदरक 54 से 55 रुपए

ग्वार फली 40 से 60 रुपए

बैंगन 15 से 20 रुपए

कद्दू 13 से 15 रुपए