कांकेर में तेंदुआ…घर में घुसकर मुर्गे का किया शिकार, दहशत में लोग

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया। शहर से सटे माकड़ी में तेंदुआ घर की दीवार पर चढ़ें मुर्गे का शिकार कर रहा था। आए दिन कांकेर में जंगली जानवरों की गतिविधियां देखने को मिलती है। वहीं एक बार फिर तेंदुए के घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल है। माकड़ी में तेंदुआ देर रात घर की दीवार पर चढ़ता है। उसके बाद वह मुर्गे का शिकार कर वहां से भाग जाता है। तेंदुए के शिकार का यह विडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गया है।