सोई वृद्ध महिला को उठा ले गया तेंदुआ, नोच-नोच कर खाया, क्षत विक्षत हालत में मिली लाश

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : धमतरी नगरी ब्लाक के मगरलोड ब्लाक में तेंदुआ आतंक मचा रहा है। बीती रात मगरलोड ब्लाक के उत्तर सिंगपुर रेंज के ग्राम मड़ेली कमार पारा में जंगल से लगे एक घर में तेंदुआ पहुंचा। 65 साल की वृद्ध सुखबती कमार को उठाकर ले गया। महिला के घर से 2 किमी दूर क्षत-विक्षत लाश मिली। तेंदुआ ने बुरी तरह से शरीर को नोंच लिया था। महिला के शरीर का एक हिस्सा नहीं था। फेफड़े का हिस्सा भी गायब मिला। बताया गया कि महिला घर में अकेले रहती थी। कभी-कभी उसका भतीजा आता था। घटना की सूचना वन विभाग को सुबह मिली। तत्काल टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कर तत्काल मदद के रूप में परिजनों को 25 हजार रूपए की राशि दी। पंचनामा पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड भिजवाया गया। इधर घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा है। तेंदुआ दिखने पर सूचना देने कहा है।

नगरी-सिहावा-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए की संख्या बढ़ने से लगातार घटनाएं सामने आ रही है। पूर्व में दो मासूम बच्चियों को तेंदुए ने शिकार बनाया था। 6 अगस्त 2024 को सिहावा क्षेत्र के कोरमुड़ में तृष (3) पिता योगेश्वर कमार को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया था। 40 घंटे के बाद घर से 200 मीटर दूर पहाड़ी में तृष का सिर मिला था।