छत्तीसगढ़ : फाइनेंशियल ईयर खत्म होने के साथ अब आम आदमी के लिए नए बदलाव देशभर में होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी इन बदलाव का बड़ा असर है। स्थानीय स्तर पर शराब के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। देसी शराब में प्रति पाव 10 रुपए की वृद्धि हुई है। अंग्रेजी शराब के दाम में 20 से 300 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो रही है। छत्तीसगढ़ में अब प्रॉपर्टी खरीदना भी महंगा होगा। प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देने पर फाइन लगेगा। इस महीने महतारी वंदन की रकम जारी होगी। आद से CBSE के स्कूल लगेंगे। आम आदमी से जुड़ी किन व्यवस्थाओं में किस तरह के बदलाव हो रहे हैं 1 अप्रैल से जमीन की कीमतें बढ़ेगी। कलेक्टर गाइडलाइन में दी जा रही 30% की छूट को इस साल खत्म किया जा रहा है। जमीन की सरकारी दर बढ़ाने की वजह से, मार्केट रेट बढ़ेगा। अब मकान, डुप्लेक्स, बंगले और फ्लैट की कीमतें भी बढ़ जाएगी। इसे लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि 30% की छूट की वजह से प्रदेश के किसानों को नुकसान हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए इसे खत्म किया जा रहा है। विभागीय अधिकारों ने बताया कि इससे विभाग का राजस्व बढ़ जाएगा। भाजपा सरकार का फोकस राजस्व बढ़ाने की ओर अधिक है।
