LIVE : गुजरात में PM मोदी का जेन-जी से संवाद, प्रधानमंत्री रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे
पीएम मोदी गुजरात के वडोदरा में कुछ देर में जेनजी से बात करेंगे। वे कार्यक्रम में रैंप पर चलकर युवाओं के बीच पहुंचे। पीएम ने इस दौरान 35200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक ‘वाय’ शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठे हैं।
पीएम वडोदरा के बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। नवसारी से सूरत पहुंचेंगे और यहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
#YuvaShakti के सपनों को संकल्प और सामर्थ्य देने वाला नेतृत्व…
📍 Vadodara pic.twitter.com/PFaEkYf0eL
— Smriti Z Irani (@smritiirani) September 8, 2026
पीएम शाम को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-जी.एफ.एफ 2026 का शुभारंभ करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली सालाना फिनटेक सम्मेलनों में से एक, जी.एफ.एफ का इस बार का विषय है- ‘पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम – ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस’। प्रधानमंत्री सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।
LIVE: PM Shri @narendramodi lays foundation stone, inaugurates various development works in Vadodara, Gujarat. #Namo4ViksitBharathttps://t.co/AL9lGHZsbh
— BJP (@BJP4India) September 8, 2026
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस महोत्सव का उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को और मजबूत करना तथा संभावनाओं को वास्तविकता में बदलना है।
