LIVE : जनजातीय गौरव दिवस…राष्ट्रपति बोलीं-महिलाएं समाज की धरोहर हैं….

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं। कहते हैं महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा।

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में चल रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू पहुंची हैं. इसके साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, कार्यक्रम के अध्यक्ष हैं. विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार जुएल ओराम, राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गा दास उइके, राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार तोखन साहू भी मौजूद हैं. वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त एवं प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश चौधरी, पर्यटन संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, महापौर मंजूषा भगत अतिथियों में शामिल हैं.